भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर पद के प्रत्याशी के तौर पर भूली ई ब्लॉक सेक्टर 2 निवासी सह नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने नामांकन कर अपना दावा पेश की।
नामांकन के लिए लक्ष्मी देवी ई ब्लॉक से अपने समर्थकों के साथ निकली। समर्थकों में भरपूर जोश दिखा । ढोल नगाड़े के धूम पर समर्थकों ने लक्ष्मी देवी के जीत को लेकर दावा किया।

नामांकन के उपरांत लक्ष्मी देवी ने पत्रकारों से बात की और धनबाद के विकास को लेकर बताया कि धनबाद नगर निगम की आम जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। पानी की समस्या, सड़क जाम , प्रदूषण और नागरिक सुविधा का अभाव से जनता जूझ रही है। मेरा विजन है कि धनबाद में पानी बिजली की निर्बाध आपूर्ति, प्रदूषण पर रोक, कचड़ा का निष्पादन, और विस्थापन की समस्या का मूल से अंत किया जाय।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि निगम चुनाव अपने समय से देरी हो रही है पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं में उत्साह रहेगा। जेन जी और महिलाएं हीं धनबाद का भविष्य तय करेगी।

