भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 की प्रत्याशी रेमा सिंह ने चुनावी तैयारी के दौरान विशेष चर्चा में कहा कि वार्ड 15 में विकास के नाम पर आई वॉश किया गया। एक प्रतिनिधि अगर अपने संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग ईमानदारी से करे तो क्षेत्र का विकास पानी सड़क सफाई के साथ नागरिक सुविधा का भी तेजी से विकास होगा और आम जनता को उसका लाभ मिलता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ करीब डेढ़ दशक से जनता पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है और जो कार्य आई वॉश के लिए हुआ उसकी गुणवत्ता को जनता देख और समझ रही है।
रेमा सिंह ने कहा कि वर्तमान में जरूरी है कि जनता विजन के साथ चले और यह इसलिए भी जरूरी बन जाता है कि जो पार्षद के संवैधानिक अधिकारों को जानता है समझता और उसे जन हित में उपयोग में ला सकता है।
रेमा सिंह ने आगे कहा कि वार्ड 15 के जनता को आश्वस्त करना चाहती हूं कि मेरे पर जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ नागरिक सुविधा बहाल करने को लेकर ठोस योजना है जिसे धरातल पर उतारा जा सकता है और इसका सीधा लाभ जनता को मिलने लगेगा।

