भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड 15 से पार्षद प्रत्याशी रेमा सिंह ने मंगलवार को अपना नामांकन किया। रेमा सिंह ने नामांकन से पूर्व दुर्गा मंदिर ई ब्लॉक सेक्टर 2 में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और फिर आशीर्वाद रैली निकाल कर वार्ड 15 की जनता से आशीर्वाद प्राप्त किया।
नामांकन के उपरांत रेमा सिंह ने पत्रकारों से बात की और कहा कि वार्ड 15 का समुचित विकास ही मेरी प्राथमिकता है। वार्ड 15 में नागरिक सुविधा के नाम पर आई वॉश किया गया। वार्ड 15 में सड़क, पानी स्ट्रीट लाइट स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा पर ध्यान नहीं दिया गया। जो कार्य किया जा सकता था उसे नजरअंदाज किया गया।
रेमा सिंह ने कहा कि जनता के पास अवसर है कि वह शिक्षा स्वास्थ्य सड़क पानी स्ट्रीट लाइट के मूलभूत सुविधाओं के साथ नागरिक सुविधा के लिए शिक्षित उम्मीदवार का चयन करें।
रेमा सिंह ने कहा कि मेरे पास वार्ड 15 के विकास के लिए योजना है। जनता अपना सहयोग आशीर्वाद दे और प्रतिनिधित्व का अवसर प्रदान करे तो वार्ड 15 का तेजी से विकास करूंगी।


