झारखंड मुक्ति मोर्चा का 54 वाँ स्थापना दिवस
कतरास। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 54 वाँ स्थापना दिवस पर धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाघमारा राजगंज और तोपचांची के सैकड़ों कार्यकर्ता एक साथ रवाना हुए। विकास कुमार महतो के नेतृत्व में रेंगुनी पंचायत के आठ लेन सड़क से सभी कार्यकर्ता रैली के रूप में रवाना हुए।
विकास कुमार महतो ने उक्त मौके पर कहा कि दिशाेम गुरु शिबू सोरेन का सपना झारखंड के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना की जो आने वाले समय में उन्हें अमर कर गई है। वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार राज्य के महिलाओं युवाओं बुजुर्गों के साथ किसान मजदूर के लिए बेहतर कार्य कर रही है और तेजी से झारखंड का विकास कर रही है।
वहीं दुलाल बाउरी ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। सैकड़ों की संख्या में सभी क्षेत्रों से समर्थक शामिल हो रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना कार्यक्रम झारखंड के सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प देगा।
इस अवसर पर पारंपरिक ढोल नगाड़े के साथ समर्थक विशाल कुमार महतो के नेतृत्व में स्थापना दिवस कार्यक्रम के लिए रवाना हुए।

