भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 15 की पार्षद प्रत्याशी चिंता देवी ने गुरुवार को सघन जनसंपर्क कर अपने पक्ष में क्रम संख्या 1 चुनाव चिन्ह अमलीरा छाप पर वोट देने की अपील की। वार्ड 15 के मतदाताओं से मिलकर चिंता देवी ने क्षेत्र की समस्या के समाधान का भरोसा जताया।
चिंता देवी ने मौके पर कहा कि वार्ड 15 का समुचित विकास नहीं हुआ। वार्ड में एक आंख में काजल एक आंख में सुरमा वाली कहावत है। लोग पानी बिजली की समस्या से त्रस्त है। गंदगी से लोग परेशान हैं। जनता का आशीर्वाद मिला तो पानी बिजली सड़क जैसी मूलभूत सुविधा देने पर सबसे पहले काम करूंगी।


