मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने लोदना में किया जनसंपर्क

Local

फव्वारा छाप पर मुहर लगाने का अपील की।

धनबाद। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने गुरुवार को भागा 5 नंबर और लोदना में जनसंपर्क कर अपने लिए वोट करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद की जनता पानी बिजली सड़क की समस्या और प्रदूषण झेल रही है। धनबाद के विकास के लिए जनता को विचार करना होगा। जनता का आशीर्वाद मिला तो धनबाद के हर घर को पानी उपलब्ध कराना, निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना सड़क का जाल बिछाना और प्रदूषण से धनबाद वासियों को मुक्त करने की दिशा में काम करूंगी।
मौके पर अनारी देवी, गुलशन खातून, चिंता देवी, करी देवी, मंजू देवी , सरिता देवी, राहुल पासवान, पंकज कुमार, रौशन कुमार, रोहित कुमार ठाकुर, बिपिन कुमार पासवान, दीपक कुमार पासवान, सुजल पासवान, सोहेल खान, विवेक कुमार पासवान, मुकेश कुमार पासवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *