मानव अधिकार को लेकर सजग होने की जरूरत – रूपेश कुमार वर्मा

Local

धनबाद। झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती अवसर पर मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए झारखंड प्रदेश के मंत्री रूपेश कुमार वर्मा ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस की समस्त झारखंड वासियों को ढेरों शुभकामनाएं। झारखंड के पच्चीस वर्ष बाद भी कई सवाल ऐसे हैं जिसपर चिंतन की जरूरत है। झारखंड में मानव अधिकार को लेकर कार्य की संभावना प्रबल है। जिसमें मानव तस्करी से उत्पन्न स्थिति से निपटना है। हाल के समय तक झारखंड से मानव तस्करी की कई घटनाएं विचलित करने वाली है। बच्चे और महिलाओं की तस्करी उनके मौलिक अधिकार का हनन करता है । इनका घरेलू कार्य और मजदूर के रूप में दोहन होता है। आज भी स्थिति बहुत नहीं बदली है।
मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए झारखंड में मानव अधिकार को लेकर कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराता है।
आज भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती है । भगवान बिरसा मुंडा को शत शत । उनके संघर्ष और बलिदान की गाथा से झारखंड गौरवान्वित होता है। जरूरत है कि भगवान बिरसा मुंडा के पवन धरती पर मानव अधिकार को बचाया जाय। मानव के शोषण को रोका जाय और झारखंड के जल जंगल जमीन से जुड़े अधिकार को संरक्षण दिया जाय।
सभी झारखंड वासियों को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और झारखंड के रजत जयंती की ढेरों शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *