ईस्ट बसुरिया पुलिस ने एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया

Local

@ विजय कुमार
कतरास। कतरास अंचल अंतर्गत ईस्ट बसुरिया ओ पी पुलिस द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। ईस्ट बसुरिया पुलिस ने रंगूनी पंचायत के रंगूनी रेलवे ओवरब्रिज के पास सघन वाहनों की जांच की। चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहनों की जांच की गई। डिक्की की तलाशी और वाहनों के कागजात का परीक्षण किया गया। धनबाद में अपराध और आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जगह जगह एंटी क्राइम चेकिंग अभियान जिला प्रशासन के निर्देश पर चलाया जा रहा है।
ईस्ट बसुरिया पुलिस के स अ नी चंदन सिंह और सन्नी ओरांव ने बताया कि चार और दो पहिया वाहनों के कागज और डिक्की की जांच की गई। क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं के रोकथाम को लेकर सघन जांच अभियान आगे भी चलाया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार वाहन जांच किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *