शहीद शक्तिनाथ महतो के विचारों के बिना झारखंड अधूरा – शिव प्रसाद महतो

Local

कतरास। कतरास के तेतुलमारी स्थित शक्ति चौक के समीप शनिवार को शहीद शक्तिनाथ महतो समारक समीति के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।
.प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए समीति के अध्यश्र शिव प्रसाद महतो ने कहा कि बोकारो के जिला परिषद कार्यलय में शहीद शक्तिनाथ महतो के चित्र को कार्यलय के अंदर लगाया गया। यह समिति सदस्यों के लिए बड़ी उपलब्धि है। झारखंड में सभी जिलों में शहीद शक्तिनाथ महतो के चित्र लगवाने का प्रयास को बड़ा बल मिला है। बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सबिता जी और उपाध्यक्ष बबीता जी का समिति आभार जताती।
शिव प्रसाद महतो ने कहा कि शहीद शक्तिनाथ महतो का चित्र सभी जिला कार्यालय में लगाने की मांग को भरपूर समर्थन मिलने लगा है। शहीद शक्तिनाथ महतो के विचारों के बिना झारखंड का विकास संभव नहीं है।
प्रेसवार्ता के पूर्व समिति सदस्यों ने तेतुलमारी चौक स्थित शहीद शक्तिनाथ महतो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी खुशी जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *