आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर मनाया जश्न

Local

भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल स्मृति पार्क में भाजपा द्वारा झारखंड प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष आदित्य साहू के मनोनयन पर पूर्व भूली मंडल अध्यक्ष सूरज कुमार पासवान के नेत्रत्व में बांटी गई मिठाई। अटल स्मृति पार्क में विशेष उत्साह का माहौल देखा गया। झारखंड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के पदभार ग्रहण करने की खुशी में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एकत्रित होकर जश्न मनाया, समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नए नेतृत्व का स्वागत किया। ​कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।
मौके पर संसद प्रतिनिधि पशुपालन विभाग रजनीश तिवारी, संसद प्रतिनिधि बिजली विभाग कैलाश गुप्ता, उमेशवर झा, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, प्राची विश्वकर्मा, कोमल देवी, कृष्णा धारी, अविनाश सिन्हा, अरविंद सिंह, अरविंद चौहान ,कुणाल रंजन सिंह, जीतेंद्र पासवान, अरुण दास, रीता देवी, ब्यूटी देवी, मीना देवी, सावित्री देवी, प्रिया देवी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *