भूली। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने मकर संक्रांति पर बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व देश के विभिन्न क्षेत्रों में अलग अलग नामों से मनाया जाता है लेकिन यह किसानों के खुशहाली परिवार की समृद्धि का प्रतीक है। समस्त देशवासियों को मकर संक्रांति पोंगल की ढेरों शुभकामनाएं।
प्राची विश्वकर्मा ने आगे कहा कि सौभाग्य स्वयं सहायता समूह लोगों को खुशियां देने जीवन रक्षा और मानव सेवार्थ पिछले दिनों से जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण कर रही है। जिसमें सचिव कोमल देवी, सूरज विश्वकर्मा के साथ वार्ड 17 के पार्षद प्रत्याशी सुमेश कुमार साव उर्फ गामा जी का सराहनीय योगदान रहा है। आने वाले समय में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह विकसित वार्ड 17 को लेकर भावी योजनाओं के साथ कार्य करेगी।

