धनबाद । जितेंद्र कुमार चंद्र बंशी, भारतीय जनता पार्टी, ओबीसी मोर्चा आईटी सेल संयोजक, झारखंड प्रदेश ने नितिन नबीन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर कहा कि नितिन नबीन का सबसे कम उम्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना एक गर्व का विषय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रस्तावक की भूमिका में नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की नींव रखी।

बांकीपुर पटना से पांच बार के विधायक रहे अपने पिता किशोर नवीन सिन्हा की विरासत को संजो के रखना , निर्वहन करना, ईमानदारी से मेहनत करना यह दर्शाता है कि नितिन नबीन प्रतिभा के धनी हैं। कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेवारी ग्रहण करते की नितिन नबीन ने कहा था भाजपा का हर कार्यकर्ता बंगाल जितना चाहता है। यह दूरदर्शिता भारतीय जनता पार्टी को शिखर पर लेकर जाने की सोच प्रदर्शित करता है। युवा शक्ति, राष्ट्र शक्ति। युवा को जगाने से लेकर जुझारूपन लाना , युवा को चुनौती पूर्वक कार्य करना जैसी सोच नितिन नबीन में है। देश के यशवश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तार्किक सोच का परिणाम है कि भारत विकसित बनने की ओर अग्रसर है। वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। वर्ष 2029 में भारतीय जनता पार्टी नई पट कथा लिखेगी जो वर्ष 2047 में विकसित राष्ट्र की नींव को मजबूत बनाने का काम करेगी।

