ईस्ट बांसुरिया। ईस्ट बांसुरिया के निछानी छठ घाट पर छठ व्रतियों के स्वागतंके लिए फाइन आर्ट क्लासेस के विजय कुमार हरि और कमलेश सर के नेतृत्व में बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाया। विजय कुमार हरि ने मौके पर कहा कि बच्चों ने रंगोली कला का प्रदर्शन किया। लोक आस्था का महापर्व छठ के अवसर पर निछानी घाट आने वाले छठ व्रतियों के स्वागत के लिए आकर्षक रंगोली बनाया गया।
रंगोली बनाने वालों में वीणा कुमारी, सलोनी कुमारी, सुहाना कुमारी, मिस्टी कुमारी, बासुदेव कुमार, देव कुमार, सचिन कुमार भारती आदि शामिल थे।

