राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन जोगता समिति का मिलन समारोह

Local

@ विजय कुमार

कतरास। कतरास के सिजुआ में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन जोगता समिति का मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह शामिल हुई। अनुपमा सिंह का कार्यकर्ताओ द्वारा गर्मजोशी से ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया। अनुपमा सिंह को अंगवस्त्र ओढ़ाकर , फूलमाला पहनाकर और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
अनुपमा सिंह ने राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के सदस्यों और सिजुआ के जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बाघमारा की जनता मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। यहां के लोगों का जीवन प्रदूषण से संघर्ष करते हुए गुजर रहा है।
अनुपमा सिंह ने कहा कि स्थानीय टाटा सिजुआ प्रबंधक से प्रदूषण और रोजगार को लेकर 29 दिसंबर को एक दिवसीय धरना का निर्णय लिया गया था। जिसके आलोक में प्रबंधन ने वार्ता और समस्या समाधान को लेकर समय मांगा है।
टाटा सिजुआ प्रबंधक से वार्ता कर मुख्य बिंदु रोजगार देने और प्रदूषण पर रोक लगाने को होगी।
अनुपमा सिंह ने कहा कि सिजुआ के स्थानीय लोग हमारे संपर्क में आए उनलोगों ने अपनी समस्या से अवगत कराया। लोगों की समस्या का समाधान हो इसके लिए भरपूर प्रयास करूंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *