@ विजय कुमार
पड़ोसी को बनाया बंधक
मामला महुदा थाना क्षेत्र के सब्जी पट्टी का
डॉग स्काउट से ली गई मदद
कतरास। कतरास के महुदा थाना क्षेत्र के सब्जी पट्टी में मुख्य सड़क किनारे लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में शनिवार के देर रात अपराधियों ने दुकान का 4 ताला तोड़ा और दुकान का शटर तोड़ कर दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।
इसी बीच लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान के पड़ोस में रहने वाली कुंती देवी और उनके बच्चों को दो व्यक्ति द्वारा चाकू का भय दिखा कर बंधक बना लिया गया।
कुंती देवी ने बताया कि देर रात दो व्यक्ति ने चाकू का भय दिखा कर बंधक बनाया। बाहर कितने लोग थे नहीं देखी। हमे चुप रहने को बोला जा रहा था।
वहीं दुकान संचालक अमित कुमार वर्मा ने बताया कि दुकान में छह लाख का सामान था चालीस हजार नगद था। कितना चोरी हुआ है अभी स्पष्ट नहीं है।
अमित कुमार वर्मा ने बताया कि उनके साथ पूर्व में भी छिनतई की घटना हुई है।
घटना की सूचना पाकर महुदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच किया। डॉग स्काउट की मदद ली गई। दुकान के अंदर जांच के बाद डॉग स्काउट ने पास की बस्ती की ओर चोरों के जाने का संकेत दिया। रस्सी का एक बंडल भी बरामद हुआ।
चोरों की संख्या कितनी थी इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
महुदा पुलिस के लिए यह चुनौती है कि वह लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में चोरी का उद्भेदन करे और चोरों को गिरफ्तार करे।

