मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने किया बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो का स्वागत

Local

भूली। भूली ई ब्लॉक सेक्टर 2 में मानव अधिकार सहयोग संघ एडीसीए की प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ किरण चौहान के आवास पर गुरुवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो का स्वागत किया गया।नव वर्ष के अवसर पर किरण चौहान ने पुष्प गुच्छ भेंट किया प्रेम व शांति के प्रतीक राधा कृष्ण की तस्वीर भेंट की। किरण चौहान ने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो का तिलक लगाकर आरती उतारा और केक काटकर नव वर्ष की बधाई दी।


मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो को शॉल ओढ़ाकर नव वर्ष की शुभकामना दी।


मौके पर आशा राय, लक्ष्मी देवी, शकुंतला देवी, मुस्कान कुमारी, मनीषा कुमारी, अंकित कुमार , शनिराज कुमार , शिव कुमार चौहान, सूरज कुमार, जगदीश राय , रुपेश वर्मा, अमरजीत पासवान, रवि शंकर सिंह मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *