@ विजय कुमार
जल्द अपराधी पकड़े जाएंगे का मिला आश्वासन
कतरास। तेतुलमारी थाना अंतर्गत अंतर्गत शक्ति चौक में शनिवार की रात गोलीकांड में घायल तिलाटांड़ निवासी अर्जुन महतो पर हमला करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तिलाटांड़ बस्ती के सैकड़ों महिला पुरुष तेतुलमारी थाना पहुंचे और अपराधी के गिरफ्तारी की मांग करने लगे।
वहीं कतरास अंचल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने आक्रोशित ग्रामीणों से बात की और थोड़ा समय देने की बात कही। मुकेश कुमार सिंह ने जल्द ही अर्जुन महतो पर गोली चलाने वालों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

