सामूहिक विवाह समारोह धनबाद के लिए गर्व का विषय – जितेंद्र कुमार

Local

धनबाद। सामूहिक विवाह समारोह धनबाद के लिए मिल का पत्थर साबित हो रहा है। प्रदीप कुमार सिंह एवं पूरी टीम धन्यवाद के पात्र हैं जितनी प्रशंसा की जाए कम है। लगातार १२ वा वर्ष सामूहिक विवाह समारोह धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में संपन्न हो रही है। यह सामूहिक विवाह समारोह सर्व धर्म के जोड़ो का मिलन है। आज समाज के लोगों को इस प्रयास में आगे आना चाहिए क्योंकि आज जरूरत है मानव सेवा धर्म: । जितेन्द्र कुमार समाज सेवक का कहना है कि प्रदीप कुमार सिंह और उनके टीम का लगातार यह प्रयास समाज को मजबूत बनाने का काम कर रहा है जिसका प्रभाव भारत में देखने को मिल रहा है। वैसे माता पिता के लिए गर्व की बात है जो अपने बेटा बेटी को शादी करने में सक्षम नहीं है उनको समाज में इस तरह के आयोजन में बेटा बेटी का शादी करवाना हर्ष की बात है पूरा कोयलांचल गवाह बनता है साथ ही कमिटी रीति रिवाज से शादी करवाता है और सामग्री भी देता है जो जोड़ी को सुखमय बनाता है। समाज के लोगों को आगे बढ़ना होगा और कोयलांचल को एक छत के नीचे मजबूत बनाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *