भूली। धनबाद नगर निगम चुनाव 2026 में मेयर प्रत्याशी लक्ष्मी देवी ने भूली में जनसंपर्क अभियान चलाया और अपने पक्ष में वोट करने की अपील की।
लक्ष्मी देवी ने जनसंपर्क के दौरान कहा कि धनबाद के विकास के लिए 23 नंबर पर चुनाव चिन्ह फव्वारा छाप पर वोट दें। लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में नागरिक सुविधा का घोर अभाव है। धनबादवासी पानी सड़क सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। जनता का आशीर्वाद मिला तो प्राथमिकता के आधार पर नब्बे दिनों के अंदर विकास दिखने लगेगा। लक्ष्मी देवी ने मतदाताओं से वोट देकर विजय का आशीर्वाद दें।

