झरिया में चला शमशेर आलम के पक्ष में जनसंपर्क

Local

धनबाद का विकास शमशेर आलम के हाथ – सीता राणा
धनबाद। धनबाद नगर निगम के महापौर पद के कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में पदयात्रा संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में झरिया कतरास मोड से सोमवार को निकाला गया। जिसमें धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और धनबाद महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सीता राणा सहित सैकड़ों समर्थकों ने महापौर प्रत्याशी शमशेर आलम के पक्ष में पदयात्रा की और शमशेर आलम को कूपी छाप पर वोट देने की अपील किया गया। वहीं सीता राणा ने पदयात्रा के उपरांत वार्ड संख्या 54 में चुनावी प्रचार के दौरान शमशेर आलम के लिए वोट अपील की।
सीता राणा ने कहा कि धनबाद का विकास शमशेर आलम के हाथों ही हो सकता है। पिछले चार दशक से धनबाद में राजनीतिक नेतृत्व के बाद और डेढ़ दशक निगम के नेतृत्व के बावजूद धनबाद में पानी बिजली सफाई प्रदूषण की समस्या है। उन समस्याओं का निदान के लिए कूपी छाप को जिताएं और शमशेर आलम ही धनबाद का विकास करेंगे।
मौके पर राम दुलारी, रूबी खातून, नीतू देवी, सुनीता निषाद, जानकी देवी, नीतू कुमारी, आसमा खातून, मीना देवी, सुनीता कुमारी, रिंकू कुमारी मुख्य रूप से शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *