होली पर्व को लेकर ईस्ट बसुरिया ओ पी परिसर में शांति समिति की बैठक

Local

@ विजय कुमार

सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं होली, अफवाह से बचें – रूपेश कुमार दुबे

कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति और जन सहयोग समिति के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ईस्ट बसुरिया ओ पी प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने किया।
बैठक में शांति समिति और जन सहयोग समिति के सदस्यों ने होली को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर अपना विचार और सुझाव साझा किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी रूपेश कुमार दुबे ने कहा कि होली पर्व को भाईचारा के साथ सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाएं। होली पर्व पर शांति भंग करने वालों, अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने वालों के साथ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
रूपेश कुमार दुबे ने ईस्ट बसुरिया क्षेत्र में विगत दिनों बच्चा चोर के अफवाह me महिलाओं के साथ हुई मारपीट पर गंभीरता से कहा कि अफवाह से दूर रहें। अगर कोई संदिग्ध गतिविधि दिखती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून को अपने हाथों में ना लें।
बैठक में मुख्य रूप से संजीत सिंह, लक्ष्मण पासवान, मो.इसराफिल खान उर्फ़ लाला जिप सदस्य, संजय निषाद, मो.आज़ाद पूर्व मुखिया, दीपक निषाद, रामप्रदर्थ राम, रामभरोसी राम, दीपक महतो,अशीम दत्ता, आदि शामिल हुए। सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *