अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं का किया गया भव्य सम्मान

Local

लविना मांटेसरी परिसर में कार्यक्रम आयोजित, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो हुए शामिल
भूली। भूली शिवपुरी स्थित लविना मांटेसरी कैंपस में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में समाज को अपनी शक्ति और कार्यों से नई ऊर्जा नई दिशा दिखाने वाली महिला कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता रूपेश कुमार ने की, कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद रंजीत कुमार ने किया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने महिलाओं को अंगवस्त्र ओढ़ाकर और स्मार पत्र के साथ मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
मथुरा प्रसाद महतो और लक्ष्मी देवी ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं दी।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से ज्योति सिंह, सुधा सिंह, सोनी तिवारी, रीना भारती, मुन्नी देवी, बंदना गुप्ता, माजदा खान, रौशनी टोपना, प्राची देवी, कोमल देवी, अनामिका कुमारी, रेखा चौहान, अनीता कुमारी, बिजली देवी, पूजा देवी, गंगोत्री सिंह, धात्री कपूर, रीना देवी, दीपा सोनी, आरती बाउरी, नूतन झा, संध्या देवी, आशा देवी, उर्मिला देवी, प्रेमशिला देवी, सावित्री देवी, पिंकी देवी, बिंदिया देवी, ऊषा मेहता, टुप्पा महतो, लीला देवी, चमेलवा देवी, झरना पाल, संगीता एक्का, रीना मुखर्जी आदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *