@ विजय कुमार
दो अपराधी भेजे गए जेल, चोरी का सामान बरामद
कतरास। कतरास थाना अंतर्गत आकाशकिनारी में राजेंद्र राम के बंद आवास से अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया । राजेंद्र राम के सूचना देने पर जांच में जुटी पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी । जिसमें तिलातांड़ के विकास रवानी 25 और मिलन रवानी 19 को संदेह के आधार पर पूछताछ करने के क्रम में विकास रवानी और मिलन रवानी ने चोरी कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया और चोरी हुए सामान को बरामद करने में पुलिस को सहयोग किया।
चोरी का सामान बरामद होने के बाद कतरास थाना में कांड संख्या 136/2026 दर्ज कर दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
चोरी कांड के उद्भेदन को लेकर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बंद आवास से लाखों का सामान चोरी हुआ था सूचना मिलने पर जांच की गई और दो युवक को पकड़ा गया और पूछताछ में चोरी की घटना का उद्भेदन हुआ।
चोरी के उद्भेदन करने में दुर्गेश कुमार सिंह, सतेन्द्र यादव, मनोज कुमार, निर्भय कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह शामिल थे।

