बीटीए में विरमित आदेश को लागू करने से पहले ही बदला आदेश

Local

भूली नगर प्रशासन के अधीन ड्राइवर का मामला दिनभर चर्चा में रहा

भूली। भूली नगर प्रशासन का कार्यालय दिनभर भ्रष्टाचार और प्रबंधन पर एक कर्मी के हावी होने की चर्चा में रहा। भूली नगर प्रशासन के अधीन ड्राइवर (प्रशिक्षु) के पद पर कार्यरत कर्मी परशुराम चौहान को महाप्रबंधक प्रशासन कोयला भवन अर्पण घोष ने एक आदेश में 12 दिसंबर को परशुराम चौहान को विरमित आदेश में सी वी क्षेत्र में 18 दिसंबर तक योगदान देने का आदेश जारी किया था। लेकिन 17 दिसंबर को ही परशुराम चौहान भूली नगर प्रशासन कार्यालय में हाजरी बना योगदान दिया।
चर्चा है कि भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ा है कि एक कर्मी महाप्रबंधक प्रशासन पर भी हावी है।
हालांकि भूली नगर प्रशासन ने स्थिति पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
वहीं जनता मजदूर संघ के सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि परशुराम चौहान को सी वी क्षेत्र भेजा गया था आदेश का पालन होने से पहले ही आदेश का बदल जाना लापरवाही है या भ्रष्टाचार का हिस्सा इस पर जांच होनी चाहिए। महाप्रबंधक प्रशासन कोयला भवन को अपने पूर्व आदेश की गरिमा का ख्याल रखना चाहिए था जो इस मामला में नहीं रखा गया है। क्या इसके पीछे प्रबंधन से कोई गलती हुई थी या किसी का दबाव था या जो चर्चा भ्रष्टाचार की हो रही है उसमें सच्चाई है स्पष्ट होना चाहिए। इसकी जांच हो ताकि प्रबंधन की शाख बना रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *