व्यक्ति की पहचान कर अपराधी को जल्द पकड़ लिया जाएगा – अजीत कुमार विमल

Local

@ विजय कुमार


कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी अंतर्गत सोरी टांड के कौशल पुरम के समीप गुरुवार की शाम अज्ञात व्यक्ति का सर कुचला हुआ बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना तत्काल ईस्ट बसुरिया पुलिस को दी गई। ईस्ट बसुरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। घटना की सूचना पाकर कतरास थाना इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम और बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल घटना स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बात की।
मौके पर बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने घटना को लेकर बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति कांशव मिला है। प्रथम दृष्टया पत्थर से सर कुचल दिया गया है जिससे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पा रही है। घटना स्थल पर एक का मिली है। सबसे पहले व्यक्ति की पहचान स्थापित किया जाएगा। उसके बाद अपराधी की भी पहचान की जाएगी। जल्द ही अपराधी को पकड़ लिया जाएगा।

सोरी टांड के कौशल पुरम के समीप शव मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। बताया जा रहा है कि बरसात के दौरान ही एक कार आकर यहां रुकी थी। उसके बाद ही इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। चर्चा है कि संदिग्ध अवस्था में पाई गई कार या तो मृतक की है या फिर अपराधियों ने उक्त कार का इस्तेमाल अपराध को अंजाम देने के लिए किया हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *