लोन की राशि को लेकर आगजनी की घटना

Local

दासो भुईयां के आवास में लगाई आग

कतरास। कतरास के ईस्ट बसुरिया ओ पी क्षेत्र अंतर्गत बसुरिया तीन नंबर निवासी दासो भुईयां के आवास में रविवार के देर रात आगजनी की घटना हुई। पीड़ित दासो भुईयां ने बताया कि उसकी पत्नी पार्वती देवी ने लोन उठा कर गंगा देवी नामक महिला को दी थी। लोन रिकवरी वाले पैसा के लिय दासो भुईयां पर दबाव बना रहे थे। लोन की राशि लौटाने के लिए कहा तो गंगा देवी के परिजन झगड़ा करने लगे।
दासो भुईयां ने बताया कि घर में आग लगाने के पीछे गंगा देवी और उसके रिश्तेदार जिम्मेदार हैं।
दासो भुईयां अपने जान पर खतरा का अंदेशा जता प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है।
दासो भुईयां के आवास में जब आग लगी तब घर में कोई सदस्य नहीं था। दासो भुईयां के पुत्र ने सूचना दी कि घर में आग लगी है। पड़ोसियों द्वारा आग को बुझाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *