@ विजय कुमार
मृतक बीसीसीएल के तेतुलमारी कोलियरी में क्लर्क के पद पर कार्यरत था।
घटना स्थल पर बरामद कार नेल्सन जेएच 10 सी एक्स 1864 से हुई मृतक की पहचान
कतरास। ईस्ट बसुरिया ओ पी अंतर्गत सोरी टांड स्थित कौशल पुरम के समीप 23 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने घटना स्थल के समीप बरामद नेल्सन कार जेएच 10 सी एक्स 1864 से कार स्वामी जयराम मांझी की पहचान की। जयराम मांझी के परिजन से संपर्क करने पर पुलिस को मृतक की पहचान जयराम मांझी के रूप में सफलता मिली।
जयराम मांझी बीसीसीएल के तेतुलमारी कोलियरी में क्लर्क के पद पर कार्यरत था। 23 जुलाई को कार्यस्थल से निकलने के बाद अपने घर बरवाअड्डा जाने के क्रम में सोरी टांड के कौशल पुरम के समीप घटना को अंजाम दिया गया है।
शुक्रवार को बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल कतरास थाना इंस्पेक्टर मोहम्मद रुस्तम पुलिस बल के साथ घटना स्थल के आस पास जंगल में खोज अभियान चलाया।
मृतक जयराम मांझी की पत्नी लुखी देवी ने बताया कि जयराम मांझी अपने कार्य पर गए थे। शाम को नहीं लौटे। रात करीब दस बजे पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई।
जयराम मांझी के हत्या को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू ने कहा कि जयराम मांझी की हत्या निंदनीय घटना है। जिला प्रशासन जल्द अपराधियों को पकड़े और फांसी की सजा दे।
रतिलाल टुडू ने कहा कि जयराम मांझी के हत्यारों को पकड़ने में अगर प्रशासन विफल होती है तो हमारा समाज सेन्द्रा कर हत्यारों को पकड़ने का काम करेगी।
जयराम मांझी का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजन को सौंपा जाएगा।

