प्रेम आदर और स्वभाव खुशियों की कुंजी – जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी

Local


धनबाद। धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 निवासी समाजसेवी जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी ने वार्ड 17 के विकास में आम जनता का सहयोग को लेकर कहा कि वार्ड 17 के विकास के लिए लोगों को अपने जीवन में विचारों की शुद्धता लानी होगी।
जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी ने कहा कि जीवन में दूसरों से प्रेम करो उनका आदर करो और अपना स्वभाव एक जैसा रखो यही खुशियों की कुंजी होती है जो आज नहीं तो कल जीवन में खुशियां जीवन में जरूर मिलती है। मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है अरस्तू ने सही कहा है क्योंकि समाज में ही आगे बढ़ता है वह मनुष्य जो इस मूल मंत्र का पालन अगर अपने जीवन में अगर करता है वह मनुष्य अपने परिवार और समाज में खुशी खुशी आगे बढ़ता है। उसके खुशहाली को कोई नहीं रोक सकता है। क्योंकि वह मनुष्य अपना स्वभाव को नहीं छोड़ता है यही उस मनुष्य के जीवन को आगे बढ़ाता है।
जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी ने आगे कहा कि धनबाद नगर निगम का चुनाव आने वाले कुछ माह में संभव है और विकास के लिए जनता को अपने विचारों के अनुकूल वार्ड को बनाने के लिए ठोस निर्णय लेने की आवश्यकता है और यह तभी संभव है जब हम विकास को प्राथमिकता दें और पूर्वाग्रही विचारों का त्याग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *