फरार वारंटी को कतरास पुलिस ने पकड़ा, गया जेल

Local

@ विजय कुमार
कतरास। कतरास थाना पुलिस द्वारा पूर्व के कांडों में आरोपपत्रित अपराधकर्मियों / फरारर वारंटियों/ लाल वारंटियों के सत्यापन का अभियान चलाया गया। कतरास थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि फ़रार अपराधकर्मियों के सत्यापन के दौरान जीआर 3523/10 धारा – 386/ 341/ 323 के फरार लाल/स्थाई वारंटी मो० शाहंशाह पे०- मो० इलियास , साकिम राजवाड़ी रोड , महावत मुहल्ला , थाना-कतरास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में उपस्थापन पश्चात मंडल कारा धनबाद पुलिस द्वारा भेजा गया ।
प्रवीण कुमार ने बताया कि पूर्व के कांडों में फरार आरोपियों, अपराधकर्मियों को पकड़ने का अभियान आगे भी चलता रहेगा। क्षेत्र को अपराधी और अपराध मुक्त बनाना ही लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *