राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत से 6 सदस्य निष्कासित – जहीरूद्दीन खान

Local

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं : जहीरूद्दीन खान संघ विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने वाले छ: सदस्य हुए निष्कासित संघ का राष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार 28 दिसंबर को बुलाई गई अहम बैठक

धनबाद जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव को प्रदेश महासचिव और संयोजक का भी सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

संघ की कोर कमेटी तत्काल प्रभाव से भंग किया गया।

धनबाद (झारखंड ) । राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, झारखंड प्रदेश द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संघ विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के आरोप में छह सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित किए गए पत्रकारों में दलीप सिंह राजपाल, लखन विश्वकर्मा, अंजन कुमार सिंहा, उमेश प्रसाद , उमेश सिंह एवं प्रवीण सिंह शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मो. जहीरुद्दीन खान द्वारा जारी सूचना में बताया गया कि ये सभी पत्रकार संघ में रहते हुए अन्य पत्रकार संगठन की बैठकों में सक्रिय रूप से शामिल पाए गए, जो संघ की मर्यादा और नियमों के विरुद्ध है। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल प्रभाव से प्राथमिक सदस्यता समाप्त की गई। इनमें से कई लोगों का आई कार्ड जो जारी किया गया था उसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी परंतु प्राथमिक सदस्य के रूप में बने हुए थे । संघ के प्रति कार्यशील नहीं थे । अगर निष्कासित सदस्य लिखित रूप से माफ़ी मांगेंगे तो उनके आवेदन पर आगामी बैठक में सर्वसम्मति से विचार किया जा सकता है । यह रास्ता संगठन हित में मात्र एक सप्ताह के लिए खुला रहेगा ।
प्रदेश अध्यक्ष जहीरूद्दीन खान ने स्पष्ट किया कि संघ की एकता, अनुशासन और गरिमा बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है, और किसी भी प्रकार की संघ विरोधी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, धनबाद जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव की अच्छी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त प्रभार के रूप में झारखंड प्रदेश महासचिव व संगठन को प्रदेश में विस्तार के लिए संयोजक की जिम्मेवारी भी सौंपी जा रही है। प्रदेश स्तर पर संगठन विस्तार में प्रदेश संगठन मंत्री अमित सिंह भी अपनी अहम भूमिका अदा करेंगे । इस आशय की घोषणा होते ही संघ के पदाधिकारियों में खुशी की लहर देखी गई। तत्काल प्रभाव से पिछले दिनों गठित कोर कमेटी को फिलवक्त भंग कर दिया गया है और इसकी जगह राष्ट्रीय सम्मेलन को लेकर अगली बैठक में तैयारी समिति गठित की जाएगी और सम्मेलन को सफल बनाने की दिशा में सभी पदाधिकारी जी जान से लगेंगे । सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी निभाने वालों की भूमिका के मद्देनजर सम्मेलन के बाद वर्ष 2026 के लिए कोर कमेटी की घोषणा की जाएगी ।
राष्ट्रीय पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को :
प्रेस विज्ञप्ति में आगे कहा गया कि राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत, झारखंड प्रदेश की अति महत्वपूर्ण बैठक आगामी रविवार को प्रातः 11 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक बैंकमोड़ धनबाद कार्यालय, एसी मार्केट में होगी। इस बैठक में नए सदस्यों का भी स्वागत है । वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र वर्मा , अमित सिंह और वहीदा बशीर तीन पत्रकारों को पत्रकार सम्मान दिए जाने की पिछली बैठक में जो घोषणा हुई थी उसकी शुरुआत राष्ट्रीय सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह के द्वारा किया जाएगा जो प्रत्येक माह जारी रहेगा ।
बैठक में जनवरी माह में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह , राष्ट्रीय महासचिव शमशेर गाज़ीपुर सहित कई राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मो. जहीरुद्दीन खान ने बताया कि आगामी बैठक अत्यंत महत्वपूर्ण है, और सम्मेलन होने तक लगातार समीक्षा बैठक भी होगी । इसलिए रविवार को होने वाली बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *