खेल मानव जीवन को व्यवस्थित करने का तरीका सिखाता है – प्राची विश्वकर्मा

Local


धनबाद। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन में हीरापुर पार्क मार्केट स्थित मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के दूसरे दिवस पर भाजपा नेत्री सह सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने प्रतियोगिता में अहम भूमिका निभाते हुए अतिथियों का स्वागत किया। साथ ही प्राची विश्वकर्मा ने वालीबॉल प्रतियोगिता के महिला खिलाड़ियों से परिचय कर उनका हौसला बढ़ाया।
मौके पर प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि जिस तरह जीवन को सफल करने के लिए सभी व्यवस्था को दुरुस्त रखना पड़ता है। वैसे ही खेल के नियम और शर्तों का पालन कर खेल में विजय प्राप्त किया जाता है वहीं खेल में संयंता जीवन को भी सफल कर सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने वाला ही मन को स्वस्थ रख सकता है और यही सफलता की कुंजी है।
मौके पर खेल महोत्सव के प्रभारी रजनीश तिवारी और अजय सिन्हा के नेतृत्व में प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ।


कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी मुकेश लाल यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप में कैलाश गुप्ता, मनोज सिंह, विजय शर्मा, मंतोष कुमार, शशि प्रकाश, सुनील गुप्ता के साथ कोमल देवी, रीता देवी, ब्यूटी देवी, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, नीलू झा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *