धनबाद। श्रीमती शकुंतला एजुकेशनल सोसाइटी का 24 दिसंबर को विनोद बिहारी महतो चौक के समीप रॉयल बाजार नावाडीह में भव्य शुभारंभ हो रहा है।
श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसाइटी के धनबाद प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि समाज में नई सोच और सामाजिक बदलाव के दिशा में श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसाइटी का धनबाद में शुभारंभ हो रहा है। धनबाद में सामाजिक बदलाव के लिए शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ जागरूकता कार्यक्रम का सुचारू रूप से कार्य किया जाएगा।
श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसाइटी के उद्घाटन अवसर पर समाज के प्रबुद्धजनों का स्वागत है। हमारा उद्देश्य है कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में समान विचार रखने वालों के साथ मिलकर कार्य किया जाए।

