जाहेर थान के भूमि पर भू माफिया का आदिवासियों ने किया विरोध

Local

अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने कहा कहा वैधानिक तरीका अपनाए

कतरास। बाघमारा अंचल के काड़ामारा गांव के समीप गैर आबाद भूमि पर आदिवासी समाज के जाहेर थान के भूमि पर भू माफिया द्वारा जमीन कब्जा करने का आदिवासी समुदाय के लोगों ने विरोध जताया। आदिवासी समुदाय के विरोध के बाद बाघमारा अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों ने बात की।
ग्रामीण राजेश मरांडी ने बताया कि उनके पूर्वज उक्त स्थान पर पूजा पाठ और धार्मिक आयोजन करते आ रहे। भू माफिया को किसी कीमत पर जमीन कब्जा नहीं करने देंगे।
वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता रतिलाल टुडू ने गिरजानंद किस्कू से कहा कि यह आदिवासी समुदाय के धार्मिक भावना से जुड़ा मामला है। जमीन गैर आबाद है और दशकों से आदिवासी समुदाय यहां धार्मिक आयोजन करते आ रहे हैं। जमीन का मापी कर इसे सुरक्षित और संरक्षित करने का काम किया जाय।
अंचल अधिकारी गिरजानंद किस्कू ने ग्रामीणों से बात की उनका पक्ष जाना और कहा कि यह जमीन गैर आबाद खाते का है। दशकों से आदिवासी समुदाय के लोग यहां धार्मिक आयोजन करते आ रहे हैं। पहला दावा आदिवासी समाज का बनता है इसके लिए ग्रामीणों को वैधानिक तरीके से आना होगा। अगर वैधानिक तरीके से उक्त भूमि को जाहेर थान के लिए चिन्हित कर दिया जाएगा। उसके बाद ही उक्त भूमि को संरक्षित करने का काम किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *