भूली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101 वीं जयंती को लेकर अटल पार्क में धूमधाम से जयंती मनाने को लेकर विधायक राज सिंहा ने दिशा निर्देश दिया ।
अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती मनाने को लेकर इंद्रकांत झा ने बताया कि अटल पार्क का रंग रौगन किया जाएगा और रंगीन रौशनी से अटल पार्क की सज्जा की जाएगी। अटल जी के जयंती कार्यक्रम को लेकर पूर्व संध्या में प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी भूली पधारेंगे और अटल पार्क में कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे।

