भूली। भूली सी ब्लॉक रोड स्थित अटल स्मृति पार्क में बुधवार को नेता प्रतिपक्ष सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल पहुंचे और अटल जयंती अवसर पर अटल पखवारा को लेकर कार्यकर्ताओं से बात की। बाबूलाल मरांडी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया और फुल माला पहनाकर सम्मानित किया।
बाबूलाल मरांडी ने मौके पर अटल जयंती मनाने को लेकर की जा रही तैयारी की जानकारी ली। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी आजादी के बाद सबसेजबूट गैर कांग्रेसी सरकार चलाई। परमाणु परीक्षण , सड़क योजना और विकास के पथ पर देश को नई ऊर्जा नई दिशा दी। आज युवा वर्ग अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से अवगत हो इसके लिए भाजपा सभी जिलों में अटल पखवारा मना रही है।
बाबूलाल मरांडी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि योजना का नाम बदलने से विकास नहीं होता, विकास तभी माना जाएगा जब योजना का लाभ आम आदमी को मिले।
वहीं धनबाद विधायक राज सिंहा ने अटल जयंती को लेकर की जा रही तैयारी का अवलोकन किया और बुधवार को प्रकाश उत्सव और 25 को अटल जयंती मनाने को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बाबूलाल मरांडी ने अटल स्मृति पार्क में कार्य कर रहे श्रमिकों से मिले और श्रमिकों को सम्मान देते हुए अपने गले से माला निकाल कर श्रमिकों को पहनाया। माला कम पड़ने पर बाबूलाल मरांडी ने अंगवस्त्र उतार कर श्रमिकों का सम्मान किया।
विधायक राज सिंहा दिखे जोश में
धनबाद विधायक राज सिंहा अटल स्मृति पार्क में चल रहे सफाई कार्य को देख रहे थे। राज सिंहा ने श्रमिक से कैंची लेकर झाड़ियों की कटाई शुरू कर दी। उसके बाद अटल स्तंभ को पानी से धो कर सफाई करने लगे। विधायक राज सिंहा कार्य को लेकर काफी जोश में दिखे और कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष श्रवण राय, नव निर्वाचित भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, मुकेश लाल यादव, चंद्रशेखर सिंह, इंद्रकांत झा, आशा राय, प्राची विश्वकर्मा, रंजीत कुमार बिल्लू, अशोक यादव, सतेंद्र ओझा, परशुराम चौहान, ब्यूटी देवी, ललन मिश्रा, बबलू सिंह, ओम प्रकाश झा, सुमन कुमार सिंह , पंकज सिंह, प्रयागराज रविदास, पवन दास, संकट मोचन पाण्डेय, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, अनिल साव, राजेश कुमार, विष्णु सिंह, श्रीनिवास सिंह, कुणाल सिंह, श्याम शर्मा, ऋषभ राज कश्यप, नीरज शर्मा , राजेश कुमार सिंह , धनजी यादव, आदि मौजूद थे।

