धनबाद विधायक राज सिंहा ने किया श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी का उद्घाटन

Local

धनबाद। श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी धनबाद शाखा कार्यालय का भव्य उद्घाटन रॉयल बाजार विनोद बिहारी चौक में बुधवार को धनबाद विधायक राज सिन्हा के करकमलों द्वारा किया गया।
श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी के धनबाद प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि समाज में नई सोच और सामाजिक बदलाव के दिशा में श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी का धनबाद में शुभारंभ हो रहा है। धनबाद में सामाजिक बदलाव के लिए शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र के साथ जागरूकता कार्यक्रम का सुचारू रूप से कार्य किया जाएगा।
मौके पर धनबाद विधायक राज सिंहा ने श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी के सदस्यों से संस्था के क्रिया कलाप से अवगत हुए और शुभकामना देते हुए कहा कि समाज में अच्छी बदलाव कहीं से भी शुरू किया जा सकता है। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दे पर कार्य करना और समाज में जागरूकता लाने की पहल सराहनीय है। श्रीमती शकुंतला देवी एजुकेशनल सोसायटी के सभी सदस्यों को शुभकामना देते हैं कि बेहतर कार्य करें हमारा साथ भी मिलेगा।
उद्घाटन के समय सोसायटी के रिकाश कुमार, राहुल कुमार, सानू कुमार, धनबाद के संसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार उर्फ बिल्लू, बिजेंद्र शर्मा, नित्यानंद मंडल,दीपक महतो, रंजन यादव, अक्षत साहनी, अभिषेक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *