अटल जयंती के पूर्व संध्या पर मनाया गया प्रकाश उत्सव

Local


भूली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 101 वीं जयंती के पूर्व संध्या पर भूली स्थित अटल स्मृति पार्क में प्रकाश पर्व मनाया गया। धनबाद विधायक राज ने प्रकाश पर्व पर 101 दीप प्रज्ज्वलित किया।
मौके पर राज सिंहा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती अवसर पर प्रकाश उत्सव मनाया गया। अटल जी की आभा हमेशा हमारे मार्ग को उज्जवल बनाए रखे। उनके नेतृत्व में देश ने तरक्की की नई गाथा रची जिसे भुलाया नहीं जा सकता।
मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती अवसर पर गुरुवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया है। बुधवार को जयंती के पूर्व संध्या पर प्रकाश उत्सव मनाया गया।
इंद्रकांत झा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को विकास की नई गति प्रदान की और विश्व पटल पर परमाणु परीक्षण कर शक्तिशाली बनाया। उनके विचार और सिद्धांत हमेशा प्रेरणाश्रोत बना रहेगा।
प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि अटल जी बाहर से जितने सौम्य दिखते थे उतने ही अंदर से मजबूत इच्छाशक्ति के वाहक थे। उन्होंने देश को विकसित बनाने केलिए हर क्षेत्र में अपना योगदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।


प्रकाश पर्व मनाने के दौरान भाजपा भूली मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, बीटीए प्रबंधक आनंद प्रकाश, इंद्रकांत झा, ललन मिश्रा, बिजेंद्र कुमार उर्फ पप्पू शर्मा, विष्णु सिंह, कुणाल सिंह, सुमेश कुमार साव उर्फ गामा, सूरज विश्वकर्मा,रीता देवी, प्राची विश्वकर्मा, प्रिया देवी, लड्डू सिंह, महेश सिंह, राजेश कुमार सिंह, मनोज मालाकार, बबलू सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *