भूली। धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष प्राची विश्वकर्मा ने आने वाले नव वर्ष में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह द्वारा वार्ड 17 के विकास को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने को लेकर कहा कि आगामी कुछ माह में धनबाद नगर निगम का चुनाव होना संभव है और ऐसे में सौभाग्य स्वयं सहायता समूह वार्ड 17 के विकास को लेकर लोगों में जागरूकता लाने और विकास को लेकर कार्यक्रम संचालित करेगी। जिससे लोग जागरूक होकर विकास के लिए हाथ बढ़ाएं।
प्राची विश्वकर्मा ने कहा है कि वार्ड 17 में सड़क, नाली और पार्क को लेकर कार्य हो रहा । वार्ड 17 का विकास हो इसके लिए सौभाग्य स्वयं सहायता समूह समकक्ष विचार रखने वाले सामाजिक संस्था और समाजसेवियों के साथ मिल कर कार्य करेगी। सामाजिक कार्यकर्ता सुमेश कुमार साव उर्फ गामा का भी सहयोग हमे मिल रहा है। महिला सशक्तिकरण को लेकर भी हमारी संस्था कार्य कर रही है।

