भव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री श्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ की शुरुआत

Local

@ विजय कुमार

बाघमारा। बाघमारा प्रखंड अंतर्गत बौआ कला उत्तर पंचायत के बड़की बौआ में सात दिवसीय श्री श्री 108 रामचरित मानस महायज्ञ को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा बड़की बौआ स्थित शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई, जिसमें कुल 501 कलश के साथ धर्म ध्वजा के साथ भक्त शामिल हुए।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याएं एवं महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। पूरे मार्ग में श्रद्धालु जय श्री राम और जय हनुमान के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बनाते रहे।


यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ईस्ट बसुरिया निछानी जोरिया पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों द्वारा कलश में जल भरवाया गया। इस दौरान धार्मिक आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।
यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा सरबत का वितरण किया गया, जिससे सामाजिक सौहार्द और सेवा भावना की झलक भी देखने को मिली।
महायज्ञ के आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल व्याप्त है और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
कलश यात्रा में पहुंचे गणमान्य जनों में सांसद प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो, मुखिया राजेंद्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो, युवा नेता विकास कुमार महतो एवं अन्य को महायज्ञ समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कलश यात्रा में महायज्ञ आयोजन समिति से यज्ञ प्रेरक राजू पांडेय, यज्ञ संरक्षक टेकलाल महतो, अध्यक्ष दयानंद महतो, उपाध्यक्ष मुखिया भीम लाल रजक, संजय सिंह, रामकिशुन रजक एवं दशरथ कुम्हार, सचिव महेंद्र सिंह,सह सचिव शिवनंदन महतो, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मीनारायण रजक उर्फ शंकर रजक, शिवलाल महतो, कोषाध्यक्ष संतोष रवानी, सह कोषाध्यक्ष राजेंद्र महतो,आदि हजारों श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *