जरूरतमंदों के बीच लक्ष्मी देवी ने बांटे कम्बल

Local


भूली। भूली ए ब्लॉक दुर्गा मंदिर प्रांगण में नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सह धनबाद के व्यवसायी लाल बाबू सिंह और कुम्भनाथ सिंह के सहयोग से जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में कनकनी से ठंड बढ़ी है। ऐसे में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ कर वैसे लोगों की सहायता करनी चाहिए जिसे ठंड से बचाव की जरूरत है।
एक सवाल के जवाब में लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में निगम का चुनाव में देरी जनप्रतिनिधि के भावना से खिलवाड़ किया जा रहा है। 2020 में ही निगम का चुनाव होना था लेकिन अभी तक सरकार ने निगम क्षेत्र की सुधी नहीं ली है जबकि न्यायालय द्वारा निर्देश दिया गया है कि मार्च 2027 तक निगम चुनाव हो। अगर निगम चुनाव होता है तो जनता वैसे प्रत्याशी का चयन करे जो जनता के तकलीफ को समझे और जनता के साथ खड़ा हो।
मौके पर पवन कुमार पासवान, सन्नी कुमार केसरी, संदीप कुमार, लालती देवी, कुसुम देवी, गोलू कुमार, सुरेश चौहान, अन्ना कुमार, भोला जी, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *