धनबाद। धनबाद के जगजीवन नगर में अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में भूली क्षेत्र से प्राची विश्वकर्मा के अगुवाई में दर्जनों महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन धनबाद विधायक राज सिंहा के नेतृत्व में किया गया था। जिसमें बतौर अतिथि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुई थीं।
प्राची विश्वकर्मा ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती अवसर पर सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के विचार जीवंत भूमिका में दिखा। लोगों को अटल जी के विचारों सिद्धांतों से अवगत होने का अवसर मिला। जो विषम परिस्थितियों में भी धैर्य और जीवन में सादगी सद विचार ईमानदारी के रूप में जाने जाते हैं। अटल जी की स्मृति हमे एहसास दिलाती है कि हम उनके विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं और राष्ट्र को मजबूत करें।

