झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी बढ़ी

Local

जितेंद्र कुमार

धनबाद। नव वर्ष 2026 में झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की सरगर्मी बढ़ी : प्रशांत कुमार सिंह, डेप्युटी सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया सह बार काउंसिल ऑफ इंडिया सदस्य प्रशांत कुमार सिंह झारखंड के विभिन्न जिलों में भ्रमण कर अधिवक्ता गणों से मिलकर अपने लिए आशीर्वाद मांगने का काम कर रहे है। । बताते चले कि प्रशांत कुमार सिंह पिछले सत्र में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य के रूप में प्रतिनिधित्व करते हुए एडवोकेट की विभिन्न मांगों को जोरदार ढंग से उठाकर सुविधा उपलब्ध करवाई थी। साथ ही साथ विदेशों में भी भारत का प्रतिनिधिमंडल के रूप में प्रतिनिधित्व किया। विदेशों में भारत की विधिक व्यवस्था को बताने का काम किया और भारत को विधिक के क्षेत्र में सम्मान दिलवाया। प्रशांत कुमार सिंह भारत के विधिक सेवा में आमूल परिवर्तन के लिए सुझाव कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल जी को दिया था। । बार काउंसिल ऑफ इंडिया चेयरमैन सह राज्य सभा सांसद मनन कुमार मिश्र के साथ विदेशों में डेलिगेशन के रूप जाकर भारत के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया। । भारत के कई ऐसे राज्य है जो पिछड़ा राज्य है वहां विधिक सेवा के लिए जागरूकता अभियान चलाने के लिए चेयरमैन मनन कुमार मिश्र के नेतृत्व में काम किया। । कुल मिलाकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन के साथ विधिक सेवा में महत्वपूर्ण कार्य 2024_26 सत्र के लिए किया। जहां तक झारखंड की बात है तो झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों में पहुंचकर प्रशांत कुमार सिंह बार की स्थिति को समझने का काम किया और अधिवक्ता गणों के लिए सुविधा बहाल करने की वकालत करने का काम किया। झारखंड के सभी जिलों के सिविल कोर्ट में अधिवक्ता गणों के बीच बार के साथ समन्वय स्थापित कर विधिक सेवा पर कार्यशाला आयोजित करने का काम किया । अधिवक्ता गणों में विधिक सेवा के प्रति उत्साह भरने के लिए बैठक की और उनसे बाते साझा की अधिवक्ता गणों के सुख दुख को जानने का काम किया। अच्छे ढंग से कार्य को संपादित करने के प्रति अधिवक्ता गणों को प्रेरित किया। जो अधिवक्ता नए है उन्हें विधिक के प्रति प्रोत्साहित किया वैसे नव युवा अधिवक्ता गणों के लिए स्टाइपेंड की व्यवस्था की । बार काउंसिल ऑफ इंडिया चेयरमैन सह राज्य सभा सांसद मनन कुमार मिश्र से झारखंड के अधिवक्ता गणों के लिए प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की ताकि नए अधिवक्ता मन लगाकर प्रैक्टिस करे। । साथ ही अधिवक्ता गणों के विभिन्न प्रकार की सुविधा जैसे पेंशन, पारिवारिक मेडिकल सुविधा, महिला अधिवक्ता गणों के लिए हर सिविल कोर्ट में सुविधा बहाल करना , क्लाइंट्स के बैठने के लिए हर जिले के बारों में हॉल की सुविधा बहाल करना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किया। साथ ही अधिवक्ता गणों के लिए आपातकालीन फंड की व्यवस्था सुनिश्चित करना जैसे कार्य को करवाया। । प्रशांत कुमार सिंह कहते है आज झारखंड के हर जिलों में विकास के लिए जो लंबित है उसे आगे लेकर जाने की जरूरत है। इसके लिए मै कृतसंकल्पित हूं। प्रशांत कुमार सिंह सभी अधिवक्ता गणों से आग्रह करते हुए कहते है सभी अधिवक्ता गण एक परिवार के सदस्य है और परिवार के सदस्य के रूप में मुझे आशीर्वाद दे मै सभी के हितों की रक्षा करूंगा। से सहयोग की जरूरत है। चुकी तेनुघाट से खास लगाव है और आप सभी के सहयोग से आगे बढ़ा हु और आप सभी के लिए सामने खड़ा हूं और आगे आप सभी से सहयोग मांग रहा हूं। आपका भाई और पुत्र के रूप में आप सभी के सामने खड़ा हूं और आप सभी अधिवक्ता से सहयोग और आशीर्वाद मांग रहा हूं। आप सभी मुझे झारखंड बार काउंसिल के चुनाव में आगे बढ़ने का मौका दे निश्चित रूप से आपके लिए हर वक्त हर कदम पर खड़ा रहने का काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *