भूली। धनबाद नगर निगम के वार्ड 17 में मुख्य सड़क से संजय सेन के घर तक नाली निर्माण का कार्य का उद्घाटन शनिवार को किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता सह भाजपा नेता सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने मौके पर कहा कि वार्ड 17 के आजाद नगर में जन समस्या का निदान हो रहा है। आम लोगों को सड़क नाली जैसी सुविधा मिल रही है जिससे लोगों को राहत मिलेगी।
सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने कहा कि वार्ड 17 में विकास कार्य हो इसके लिए भरपूर प्रयास कर रहा हूं। आपकी सरकार आपके द्वार में विभिन्न कार्य को लेकर आवेदन किया गया है। साथ ही संबंधित विभाग को पत्र दिया गया है। वार्ड 17 का विकास हो यही मेरी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर शशि भूषण सिंह, सूरज विश्वकर्मा, अजय कुमार, अनिल साव, राजेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।

