श्री श्याम सुमिरण महोत्सव का भव्य आयोजन

Local

बच्चों के हाथों में धर्म ध्वजा निशान

जय श्री राम जय हनुमान का जयघोष

श्री श्याम सुमिरण महोत्सव आरम्भ

कतरास। श्याम सेवा संघ द्वारा चतुर्थ श्री श्याम सुमिरण महोत्सव का चतुर्थ वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री श्याम सुमिरण महोत्सव के अवसर पर कतरास पंचगढ़ी स्थित सूर्य मंदिर प्रांगण से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें श्री श्याम भक्त बड़े उत्साह से भाग लिया। युवकों के हाथों में धर्म ध्वजा का निशान था और जय श्री राम जय हनुमान के नारों से वातावरण गुंजायमान होता रहा। निशान यात्रा नगर भ्रमण करते हुए कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला पहुंचा।
श्री श्याम सुमिरण महोत्सव में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें आदर्श दीधीच कटिहार, किशोरी कनिष्का दिल्ली, शिवम म्यूजिकल आसनसोल, पंकज शर्मा धनबाद द्वारा भजन प्रस्तुत करेंगे।

निशान यात्रा में बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने भाग लिया और कतरास सहित पूरे धनबाद वासियों को श्री श्याम सुमिरण महोत्सव के आयोजन में शामिल होने और आयोजक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि श्री श्याम सुमिरण महोत्सव जैसे कार्यक्रमों से सनातन संस्कृति विकसित होती है और श्री श्याम के भक्ति से जीवन सफल होता है।
श्याम सेवा संघ के अध्यक्ष बी के मिश्रा ने कहा कि श्री श्याम सुमिरण महोत्सव भव्य बाल निशान यात्रा से शुरू हुआ जिसमें युवाओं के साथ युवतियों ने भी उत्साह से भाग लिया। भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया है। श्री श्याम भक्तों के लिए भंडारा का आयोजन किया गया है।
मौके पर सुरेश केडिया, हरिप्रसाद अग्रवाल, अधिवक्ता डी एन चौधरी, संतोष जालान, दीपक अग्रवाल, श्री श्याम सेवा संघ के अध्यक्ष प्रकाश सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल केडिया, संजय केसरी, मनीष गोयल, नरेश अग्रवाल, नरेश शर्मा, मनोज केसरी, राजेश चोखानी, विवेक चौधरी, पवन अग्रवाल, विनोद जालान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *