जरूरतमंदों के बीच लक्ष्मी देवी ने बांटे कम्बल

Local


धनबाद। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने धनबाद के विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया।
कम्बल वितरण के दौरान भुलन बरारी में तेतरी देवी, राज ग्राउंड झरिया में रामविलास पासवान, बसता कोला में कविता देवी, पांडरपाला में सलीम संसारी ने सहयोग किया। साथ में संदीप कुमार, लालती देवी, कुसुम देवी, सुरेश चौहान, गोलू कुमार, पवन कुमार पासवान आदि शामिल थे।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में ठंड को देखते हुए बुजुर्गों और असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया जा रहा है।


लक्ष्मी देवी ने कहा कि समाज में आज भी एक वर्ग सुविधा से वंचित है और उनके कठिन समय में थोड़ा सा सहयोग कम्बल के रूप में कर रही हूं।
लक्ष्मी देवी ने निगम चुनाव में देरी को लेकर एक सवाल के जबाब कहा कि निगम का चुनाव नहीं होना लोकतंत्र का अपमान है साथ ही आम जनों के सुविधा पर कुठाराघात है। जनता को मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रहा है। जो काम क्षेत्र में हो रहा है उसे जमीनी स्तर पर देखने वाला कोई नहीं है जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *