भूली। संत महर्षि मेंहीं आश्रम शिवपुरी भूली में संतमत सत्संग का 28 वाँ दो दिवसीय अधिवेशन का सोमवार को आरंभ हुआ। अधिवेशन में स्वामी प्रमोद जी महराज, स्वामी निर्मलानंद जी महराज, स्वामी, गुरुनंदन जी महाराज , स्वामी परमानंद बाबा, स्वामी जय कुमार बना , सकलानंद बाबा द्वारा विभिन्न सत्रों में अभिभाषण से भक्त संतमत सत्संग का आनंद प्राप्त करेंगे।
कार्यक्रम के प्रथम सत्र में जीवन मूल्यों और मानव कल्याण को लेकर संतमत सत्संग की आवश्यकता पर विचार किया गया।

वहीं अधिवेशन में संत महर्षि मेंहीं आश्रम के मुख्य गुरु सकलानंद बाबा को उपहार स्वरूप भक्त अभियंता शालिनी कुमारी ने कार भेंट की और कार की चाभी सकलानंद बाबा को सौंपी।
आयोजक मंडली के मनमोहन सिंह ने बताया कि महर्षि मेंहीं आश्रम में लगातार हर वर्ष अधिवेशन का आयोजन होता है। गुरुजनों के भक्तिमय प्रवचन का लाभ भक्तों को मिलता है। 2026 में दो दिवसीय अधिवेशन 5 को शुरू हुआ और 6 को अधिवेशन संपन्न होगा।

मौके पर जिलाध्यक्ष गजानंद अग्रवाल, अशोक पंडित, रोहित पंडित, धनेश्वर रवानी, विक्की कुमार, सुरीप सिंह, धीरेन्द्र सिंह, बादल हेमराज, शिबू कुमार, नरेश पासवान, अरुण देव प्रसाद, नारायण यादव, जयश्री राय, रामानंद कुमार, शिवानंद स्वामी, ऊषा देवी, शालिनी कुमारी, मंजू देवी, शिवानी कुमारी, कुंती देवी, कविता देवी, संगीता कुमारी, मानस रंजन पाल, अमिताभ दत्ता उर्फ राणा दत्ता, पंकज सिंह, नीलुकांत सिंहा, जितेंद्र सिंह, विनोद सिंह, ब्रजेश सिंह आदि उपस्थित थे।

