भूली। प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के 2 वर्ष पूरा होने पर सामाजिक कार्यकर्ता सुमेश कुमार साव उर्फ गामा ने बधाई देते हुए कहा कि समाज में अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की आवाज बनना और उसकी समस्या का समाधान करवाना पत्रकारिता का हिस्सा है और इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए निरंतरता, जीवटता और निष्पक्ष होना पहली शर्त है। जिसे प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के माध्यम से पिछले दो वर्षों में बखूबी निभाया है। प्रयास पत्र लगातार निष्पक्ष होकर खबर का प्रसारण निर्बाध करता रहे इसके लिए प्रयास पत्र न्यूज पोर्टल के सभी सहयोगियों को ढेरों शुभकामनाएं।

