भूली। मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए ने जरूरतमंदों के बीच शनिवार को दो स्थानों पर कम्बल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया और जरूरतमंदों को कम्बल दिया। सी ब्लॉक में दर्जनों महिलाओं और पुरुषों के बीच कम्बल वितरण किया गया।
मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष डॉ बालेशवर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए की ओर से जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बल वितरण किया जा रहा है। मानव सेवा के रूप में सिर्फ लोगों के अधिकार की सुरक्षा ही नहीं बल्कि उनके जीवन रक्षार्थ कार्य भी किया जा रहा है। आगे भी कार्यक्रम आयोजित कर जरूरतमंदों को कम्बल उपलब्ध कराया जाएगा।

वहीं खेरकाबाद में भी दर्जनों महिलाओं और वृद्धजनों के बीच कम्बल का वितरण किया गया। मौके पर झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद राय ने कहा कि लगातार ठंड के मौसम में असहाय वर्ग वृद्धजनों को हो रही परेशानी को देखते हुए कंबल वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है।
मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए द्वारा आयोजित कम्बल वितरण कार्यक्रम में भाजपा भूली मंडल महिला मोर्चा की महामंत्री आशा राय ने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की सेवा ईश्वर सेवा के समान है। अगर किसी के जीवन रक्षा में छोटा सा भी योगदान उसके जीवन रक्षा और खुशी देता है। यही आनंद और सच्ची सेवा है। मानवाधिकार सहयोग संघ एडीसीए के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

इस अवसर पर रूपेश कुमार वर्मा, किरण चौहान, माला शर्मा, भारती कुमारी, अमरजीत पासवान, जितेंद्र कुमार चंद्रबंशी, धर्मेंद्र पासवान, प्रेम सिंह आदि मौजूद थे।

