बीसीसीएल के कोल डंप का किया चक्का जाम
बाघमारा। बीसीसीएल के एरिया 3 अंतर्गत के ओ सी पी अंतर्गत कोल मुड़ना बस्ती के ग्रामीणों का सब्र टूटने के बाद सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष कोल डंप पहुंचे और काम बंद करा दिया।
ग्रामीणों का आरोप था कि प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना रवैया के कारण कोल मुड़ना बस्ती में बीस दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। जिसके कारण महिलाओं को घरेलू कार्य के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। बच्चों का पढ़ाई प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही घरों के दरवाजे भय से बंद करना पड़ता है।
विकास कुमार नामक युवक ने बताया कि बच्चों का बोर्ड परीक्षा है ऐसे में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं करना प्रबंधन की मनमानी है। कोल मुड़ना बस्ती में लोगों को बसाया गया। अब लोगों को बिजली नहीं मिल रहा है तो आज सभी अपना काम छोड़ कर मजबूरी में यहां आकर विरोध जता रहे हैं।
कोल मुड़ना बस्ती के ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रबंधन ने 100 केबी के ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति करवाने का भरोसा दिया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और विरोध प्रदर्शन को वापस लिया।

