जरूरतमंदों के बीच लक्ष्मी देवी ने बांटे कम्बल

Local


धनबाद। नारी शक्ति जन सुविधा केंद्र की केंद्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने जरूरतमंदों के बीच कम्बल का वितरण किया। धनबाद के मुनीडीह में वृद्धजनों के बीच कम्बल का वितरण किया । वहीं भूली के शिवपुरी में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण की।
मौके पर लक्ष्मी देवी ने कहा कि धनबाद में ठंड को देखते हुए गरीब असहाय लोगों के बीच कम्बल वितरण किया जा रहा है। कनकनी के मौसम में वृद्धजनों और महिलाओं को काफी परेशानी है। लोगों के परेशानी और तकलीफ को देखते हुए कंबल वितरण कर रही हूं।
लक्ष्मी देवी ने कहा कि मानव सेवा मेरी प्राथमिकता है। लोगों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए महत्व रखता है। लोगों की समस्या समाधान का माध्यम बनू यही इच्छा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *